*राहुल गांधी जी की याचिका रद्द होने पर गणेश तिवारी ने कहा – न्याय के लिए जारी रहेगी लड़ाई।*
गणेश तिवारी ने कहा, न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सड़क से लेकर कोर्ट तक हम सच्चाई के लिए लड़ाई जारी रखेंगे, राहुल गांधी जी भाजपा नेताओं से क्यों माफी मांगेंगे, जब कांग्रेस अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी थी तो भाजपा के आगे झुक ही नहीं सकती। कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी।
तिवारी ने कहा की, तब गांधी से अंग्रेज करते थे और अब राहुल गांधी जी से पूरे भाजपा पार्टी डरती है। राहुल गांधी जी ने अपनी यात्रा में पूरे भारत को गांधी विचारधारा से जोड़ा है इसी का वह भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भयभीत कर के रख दिया हैं।
उन्होंने सच्चाई के साथ लड़ाई लड़ी. कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर जगह राहुल गांधी के साथ लोग थे। आज देशभर में सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी हैं. कश्मीर में सबसे प्रिय नेता राहुल गांधी हैं।कश्मीर में फोर्स ने रोका फिर भी नहीं रुके। राहुल गांधी को कितना भी परेशान कर लें भाजपाई, राहुल गांधी न झुकेंगे और न रुकेंगे।
इतना ही नहीं प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ गणेश तिवारी ने ये भी कहा कि, आज दुनिया राहुल गांधी को सुनना चाहती है। पीएम मोदी सवालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. जनता का विश्वास राहुल गांधी हैं। जनता की उम्मीद और आश राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के साथ हम मोर्चे पर खड़े हैं. लड़ेंगे और जीतेंगे।

