*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**07/07/2023* *भाजपा कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत दुःखद घटना -अज़ीम खान*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**07/07/2023*
*भाजपा कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत दुःखद घटना -अज़ीम खान*
*आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव अज़ीम खान ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया*
रायपुर,7 जुलाई 2023। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव अज़ीम खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है हम इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले व सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।गौरतलब है कि आज रायपुर में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं से भरीं बस हाइवे से टकरा गई। हादसे में दो कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई। 6 अन्य लोग घयाल है, जिसमें से तीन गंभीर है।
मिली जानकारी अनुसार , घटना बिलासपुर के बेमेतरा के पास की है। आज प्रधानमंत्री मोदी की सभा रायपुर के साइज कॉलेज मैदान में होनी थी। जीसमें शामिल होने अंबिकापुर से 40 कार्यकर्ता एक बस में सवार होकर निकले थे । बताया जा रहा है कि रास्ते में बहुत बारिश हो रही थी। जिसके चलते बस ड्राइवर को झपकी आ गई और आगे चल रही हाइवा से बस की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर समेत दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मित्यु हो गई। घटना आज सुबह पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बिलासपुर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतको की शिनाख्त के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बस सवार सभी विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता हैं।
मृतकों में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जनपद निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 वर्ष, रुपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष शामिल हैं। घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है।
*मिहिर कुर्मी**जिला मीडिया प्रभारी,रायपुर**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *