बावनकेरा उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती से उपभोक्ता हो रहे परेशान
बावनकेरा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लोग परेशान और त्रस्त है। बावनकेरा के ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कयी बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप और उमस ने सभी को परेशान करके रखा है। ऊपर से बिजली की आंख मिचौली और अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम कर रही है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है,बावनकेरा में रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर और पंखे काम करना बंद कर देते है तकलीफ के ख़त्म होने के इंतजार मे ग्रामीण के और इजाफा हो गया आज सुबह 8 बजे से गोल बिजली शाम रात तक नहीं आई

