डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी समुदाय के युवक पर पेशाब करने की घटना का निन्दा प्रस्ताव जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान को भेजा

दिनांक 6 जुलाई 2023 डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी समुदाय के युवक पर पेशाब करने की घटना का निन्दा प्रस्ताव जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान को भेजा । ज्ञापन देते हुए डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष निर्मल देसाई ने बताया चित्तौड़गढ़ अनुसूचित जाति / जन जाति वर्ग इस घटना से व्यथित हैं । सभ्य मानव समाज इस तरह की घटना निंदा करने योग्य हैं। ज्ञापन में त्वरित न्याय, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एवं परिवार को 50 लाख का सहयोग राजकीय मद से करने की मांग की है । बामसेफ के जिलाध्यक्ष अम्बा लाल सेरसिया ने बताया कि पूरे भारत में आदिवासी समुदाय के साथ अत्याचार ,उत्पीड़न हो रहा हैं सरकारी मशीनरी इस पर मौन हैं यह शोचनीय हैं । इसका प्रतिकार करने के लिए बामसेफ ने 6जुलाई को पूरे भारत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर कठोर कानून एवं त्वरित न्याय की मांग की है। इस अवसर पर मांगी लाल सोलंकी, रामावतार मीणा, रमेश मीणा, भेरू लाल रेगर, नारायण लाल, मीठू साल , शम्भू गिरी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *