ग्राम रमाडबरी, ग्राम पंचायत बम्बूडीह, विकासखंड व जिला महासमुन्द में पदस्थ शिक्षकों की शाला में लम्बे समय से अनुपस्थिति की शिकायत सरपंच शत्रुहान चेलक ने शिक्षा मंत्री से की




ग्राम रमाडबरी, ग्राम पंचायत बंबुरडीह, विकासखंड व जिला महासमुन्द में पदस्थ शिक्षकों की शाला में लम्बे समय से अनुपस्थिति की शिकायत एवं कार्यवाही करने सरपंच शत्रुहन चेलक ने शिक्षा मंत्री से लिखित शिकायत की
सरपंच ने जानकारी देते हुवे बताया की हमारे ग्राम पंचायत बबुरडीह, विख महासमुन्द के आश्रित ग्राम रामाडबरी में शास. प्राथ. शाला रामाडबरी में पदस्थ सहायक शिक्षकों जिनमें श्रीमती माया गुप्ता, प्रधान पाठक, श्रीमती अकाक्षा मिश्रा, सहायक शिक्षक एवं श्री सुरेन्द्र कुमार भाठिया, सहा शिक्षक (एल.बी.) द्वारा उक्त शाला में पदस्थ होने के बाद भी बहुत ज्यादा समय से शाला में आते ही नहीं हैं. अनुपस्थित रहते हैं। श्री सुरेन्द्र कुमार भाटिया, सहा. शिक्षक जो कि कभी-कभी स्कूल आते हैं, वह भी शराब पीकर आते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाने के साथ-साथ बच्चों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शाला में पदस्थ शिक्षक की अनुपस्थिति के चलते बीते 3-4 सालों से प्राथ शाला रामाडबरी में बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था में ही जैसे तैसे चल रही है। बच्चों को पढ़ाई में हो रही समस्या से उनका भविष्य खराब हो रहा है, जिससे बच्चों एवं हम सभी पालकों में भारी नाराजगी है। उक्त लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुये, बच्चों की पढ़ाई हेतु शिक्षकों की रेगुलर पदस्थापना कराने निवेदन है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *