जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट :
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डाँ सुनील किरण ने बताया जिला जांजगीर चांपा ,तहसील अकलतरा पोस्ट तिलाई पंचायत के आश्रित आदर्श ग्राम घनवा में प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का डामरीकरण किया गया था परंतु 8 महीने ठीक से हुआ भी नहीं है और सड़क के परखच्चे उड़ने लगे है और कितने मूलभूत राशि से बना हुआ सड़क है विवरण बोर्ड भी नहीं लगाया गया है ठेकेदार के द्वारा जो साफ फर्जी सड़क बनाने की ओर इशारा कर रहा है सुनील किरण ने सवाल किया कि इसका जिम्मेदार कौन है ?? शासन प्रशासन या टेकेदार ?? जनता अपने खून पसीने की कमाई सरकार को टैक्स के रूप में देती है जिससे सरकार से अच्छी सुविधा पाने की उम्मीद रखती है और वही सरकार उस पैसों की इस तरह बर्बादी करती है लपरवाही बनाने में करती है
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण ने कड़े सब्दो में कहा कि सड़क के खराबी को सरकार तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करे यदि सप्ताह भर में खराब सड़क को सुधरा नहीं गया तो कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे जनता कांग्रेस पार्टी व सड़क की लड़ाई लड़ेगी।
इंजि.डिगेंद्र किरण जनता कांग्रेस के जिला महामंत्री ने कहा ठेकेदार के द्वारा सड़क को लिपा पोती करके बनाया है और सिर्फ़ अब दिखावा मात्र रह गया है दिखने में ऊपर से बहुत सुंदर और अंदर से खराब है।
प्रताप सूर्यवंशी जिला सचिव ने कहा जनता को सड़क में चलना होता हैं सरकार को क्या लगता है जनता अब जागरूक हो चुकी है नियत नही है सुविधा उपलब्ध कराने की तो कुर्सी छोड़ दे ।सड़क बनानी हो तो सही बनाए सरकार अन्यथा मत बनाए।
डॉ .पवन साहू ज़िला अध्यक्ष अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा सरकार के इस प्रकार सड़क खराब बनाने जनता नाखुश हैं
जनता कांग्रेस पार्टी चाहती है प्रधान मंत्री सड़क योजना में बनि सड़क की जाँच कराई जाए व गुणवत्ताहीन सड़क को सही तरीके से बनाए व साथ ही इसमे जिस प्रकार से भी भरष्टाचार हुए हो उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ,दोषियों को सख्त सजा हो जिससे अन्य को भी सबक मिले।
राम कुमार किरण जनता कांग्रेस पार्टी के ब्लाक उपाध्यक्ष ने कहा हमारे आदर्श ग्राम घनवा में सड़क को बनाने में गलतियां है उसे तत्काल सुधरा जाए और जनता के पैसे को बर्बाद न करें ठेकेदार द्वारा
राकेश प्रधान जनता कांग्रेस पार्टी के सदस्य ने कहा हमारे आदर्श ग्राम घनवा का रोड एक तो पांच साल के बाद बना उसके बाद भी
सड़क बनाने में सरकार और ठेकेदार की कमियां को जनता को भुगतना पड़ता है, इसका खयाल नहीं है सरकार को ।

