रायपुर उत्तर में पुनःजीत के लिए कांग्रेस जन जुटे। कार्यकर्ताओं में भरा जोश प्रशिक्षण शिविर में सिखाएं चुनावी गुण

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी


रायपुर उत्तर में पुनःजीत के लिए कांग्रेस जन जुटे।
कार्यकर्ताओं में भरा जोश प्रशिक्षण शिविर में सिखाएं चुनावी गुण।
रायपुर 04 जुलाई 2023।छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस उत्तर विधानसभा सीट को पुनः जीतने के लिए तैयारी कर रही है।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। प्रशिक्षण शिविर में चुनाव जीतने की रणनीति बन रही है। इसी कड़ी में मंगलवार 4 जुलाई को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में उत्तर विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर सुबह 10ः00 बजे से शुरू होकर शाम 5ः00 बजे तक चलता रहा।
वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री भूपेष बघेल तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण शिविर में सीएम के सलाहकार राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर प्रशिक्षण दिया। मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने कांग्रेस के इतिहास व कांग्रेस के अब तक हुए नेताओं के बलिदान पर विस्तृत जानकारी दी।वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने भूपेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और इस से हो रहे फायदों को बताया जयवर्धन बिस्सा एवं आयुष पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व भाजपा के द्वारा दुष्प्रचार का जवाब देने के तरीके बताएं।
प्रशिक्षण शिविर में प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विधायक कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे आकाश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा अरूण जंघेल पार्षद कामरान अंसारी अंजनी विभार सुनील भुवाल रितेश त्रिपाठी सुंदर जोगी बंटी होरा अमितेश भारद्वाज अनवर हुसैन शीतल कुलदीप गोगा पुरुषोत्तम बेहरा आकाश तिवारी जी.श्रीनिवास जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी वार्ड अध्यक्ष शहर कांग्रेस के नेता गण शामिल हुए।
मोहम्मद मजीद फहीम प्रवक्तारायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *