जन सहयोग संस्था द्वारा नरहरदेव ग्राउंड की निरंतर तीसरे दिन भी ज़ोरदार सफ़ाई,,,,,,
,,,,,,,,
कांकेर ज़िले तथा शहर की लोकप्रिय पर्यावरण रक्षक संस्था “जन सहयोग ” द्वारा आज तीसरे दिन भी नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के सभा स्थल की जमकर साफ़-सफाई जारी रही। ज्ञातव्य है कि कांकेर शहर में विभिन्न राजनीतिक दलों की आम सभाएं चुनाव के बहुत पहले से होती ही रहती हैं लेकिन सभा में नेताओं के संबोधन तथा भोजन, जलपान आदि के बाद भीड़ द्वारा जो कचरा फैलाया जाता है, उसे ठिकाने लगाने की ज़िम्मेदारी राजनीतिक कार्यकर्ता बिल्कुल नहीं समझते और सभा समाप्त होते ही सभा स्थल को कचरा स्थल के रूप में परिणित कर अपने अपने घर चले जाते हैं। पर्यावरणवादी लोकप्रिय संस्था जन सहयोग ने सभा के लिए मैदान का उपयोग करने देने वाले स्कूलों की समस्या को समझा और जनता की इच्छा के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री की सभा के पश्चात फैलाए गए कचरे की साफ़-सफाई ज़ोरदार तरीक़े से विगत 3 दिनों से लगातार कर रहे हैं । सभा स्थल पर पाउच, प्लास्टिक कचरा एवं फेंके गए भोजन तथा नाश्ते के अवशेषों, पैकेटों ,झिल्लियों के अंबार लगे हुए थे, जिन्हें 3 दिनों तक प्रत्येक सुबह तीन-चार घंटे समय देकर स्वच्छता अभियान चलाकर बहुत बड़ी मात्रा में सभी प्रकार के कचरों का निष्पादन करना पड़ा, तब कहीं जाकर नरहरदेव ग्राउंड बच्चों के खेलने लायक हो सका है। जन सहयोग संस्था के इस महत्वपूर्ण कार्य की शहर की जनता द्वारा अत्यंत सराहना की जा रही है । इस मैराथन सफाई अभियान में भाग लेने वाले युवकों में कुछ नाम इस प्रकार हैं– संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा राजेश चौहान, करण नेताम ,भूपेंद्र यादव, दिनेश मोटवानी , शैलेंद्र देहारी तथा संत कुमार रजक आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, नगर पालिका की ऑटो वाहन, डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली सफाई कर्मी बहनें तथा संत निरंकारी मिशन के भाई बहनों, कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।