विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी एवं पार्षद कामरान अंसारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण

*विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी एवं पार्षद कामरान अंसारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण*

जनसहभागिता के माध्यम से राजधानी शहर रायपुर को सुन्दर, स्वच्छ, हरित स्मार्ट सिटी का स्वरूप देने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रायपुर जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल पर नगर पालिक निगम रायपुर, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर जिला शिक्षा कार्यालय के साथ मिलकर लिये गये संकल्प के अनुरूप राजधानी शहर में जनप्रतिनिधियों, विद्यालयीन छात्र – छात्राओं, शिक्षक – शिक्षकाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से चलाये जा रहे सघन पौधरोपण अभियान ( दिनांक 1 से 9 जुलाई 2023 ) के अन्तर्गत आज लगातार तीसरे दिन तेलीबाँधा क्षेत्र में हरियाली बिखेरने का कार्य किया गया. रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा एवं नगर निगम के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी ने नगर निगम अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले, जोन 3 प्रभारी जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी, प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता राकेश अवधिया, प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री सोहन गुप्ता सहित स्वामी आत्मानन्द शासकीय कन्या पी. जी. उमाठे उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह के छात्र – छात्राओं, न्यू शान्ति नगर एवं मून लाईट इंग्लिश मीडियम स्कूल शंकर नगर के प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर तेलीबाँधा क्षेत्र को हरा -भरा बनाने पौधरोपण कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से राजधानी वासियों को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया एवं सभी नगरवासियों से रायपुर शहर में अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित स्थानों पर पौधे रोपित कर रोपित किये गये प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लेकर रायपुर को सबसे सुन्दर स्वच्छ हरित स्मार्ट सिटी का स्वरूप देने के अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का एक बार पुनः विनम्र आव्हान किया ।*कामरान अंसारी**पार्षद* नगर निगम रायपुर*महामंत्री* शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *