सभा स्थल को स्वच्छ करने जनसहयोग संस्था आई सामने

सभा स्थल को स्वच्छ करने

जनसहयोग संस्था आई सामने,
कांकेर समाजसेवी संस्था “जनसहयोग” ने एक बार फिर लीक से हटकर ऐसा कार्य कर दिखाया है ,जो इससे पूर्व किसी संस्था ने नहीं किया था। कांकेर शनिवार की शाम को केंद्रीय रक्षा मंत्री की सभा समाप्त होते ही संस्था के सारे समाज सेवक नरहरदेव स्कूल स्थित सभा स्थल की साफ़ सफाई में जुट गए तथा प्राप्त कचरे का निष्पादन भी कर दिया। यही नहीं रविवार की सुबह इन्हीं समाजसेवकों ने एक बार फिर नरहरदेव स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर सभा स्थल एवं मैदान को और भी अच्छी तरह स्वच्छ कर दिया। जनसहयोग संस्था के इस अभिनव कार्य को देखकर कांकेर की जनता ने बहुत प्रशंसा की और कहा कि पहली बार यह देखा गया है कि सभा स्थल की सफाई सभा के समाप्त होते ही शुरू हो गई । इससे पहले तो यही देखा जाता था कि जहां कहीं भी किसी राजनीतिक दल की सभा होती थी तो सभा स्थल कई दिनों तक प्लास्टिक तथा झिल्ली के कचरे से पटा हुआ रहता था। शनिवार तथा इतवार के इन स्वच्छता अभियानों में अति उत्साह के साथ भाग लेने वालों मेंजन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव , संत कुमार रजक, सुनील जायसवाल, दिनेश मोटवानी, संजू मोटवानी,पप्पू साहू ,भूपेंद्र यादव, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम तथा राजेश चौहान ने अत्यंत परिश्रम पूर्वक स्वच्छता अभियान को अपने परिणाम तक पहुंचाया, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *