भारती श्रमजीवि पत्रकार संघ से जुड़े सलाम नेशन, इंडिया न्यूज, मिरर व क्राइम छत्तीसगढ़ के पत्रकार, पदाधिकारियों ने बढ़ाया हौसला


भारती श्रमजीवि पत्रकार संघ से जुड़े सलाम नेशन, इंडिया न्यूज, मिरर व क्राइम छत्तीसगढ़ के पत्रकार, पदाधिकारियों ने बढ़ाया हौसला।
मिरर24 न्यूज …रायपुर। आज रायपुर के मिलेनियम प्लाजा में स्थित भारती श्रमजीवि पत्रकार संघ के कार्यालय में सांय 7 बजे से बैठक व परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी बैठक के दौरान रायपुर के वरिष्ठ पत्रकारों में सलाम नेशन से जावेद अख्तर, इंडिया न्यूज007 से शेख मुश्ताक, क्राइम छत्तीसगढ़ से जोहेब खान और मिरर न्यूज पोर्टल से गुलाम शाहिद रजा को भारती श्रमजीवि पत्रकार संघ की ओर से सदस्यता और आईडी कार्ड प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे जी और जावेद अली जैदी जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस दौरान वर्तमान पत्रकारिता तथा संगठन को विस्तार देने पर विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही रायपुर शहर की नई कमेटी का गठन कर कार्य योजना को अधिक गति से संगठन को सभी क्षेत्रों में सक्रिय करेंगे ताकि संगठन अपने मूल उद्देश्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ नए आयाम स्थापित करने में सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *