आर्थिक अनियमितता मामले में धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबित

रेंजर सस्पेंड: भ्रष्टाचार मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेंजर निलंबित …


धमतरी dfo मयंक पाण्डेय की अनुशंसा पर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक ने रेंजर पर निलंबन की कार्रवाई की है। आर्थिक अनियमितता मामले में धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक धमतरी परिक्षेत्र में वन विभाग अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी राशि भुगतान नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।
रेंजर सस्पेंड: लिहाजा मजदूरों ने वन विभाग सहित जिला प्रशासन से इस बात की शिकायत की थी जिसके बाद आर्थिक अनियमितता के चलते रेंजर महादेव कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *