*राशन दुकान पर जाकर जमकर भड़के पार्षद*
काली माता वार्ड अंतर्गत शक्ति नगर स्थित राशन दुकान पर लगातार हितग्राहियों के द्वारा पार्षद अमितेष भारद्वाज के पास शिकायत आ रही थी कि राशन दुकान मे बहुत भीड लग रही है और अस्त व्यस्त की स्थिति हो रही है । पार्षद भारद्वाज को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह मौके पर पहुँचकर राशन दुकान संचालक को फटकार लगाई साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि क्यों हितग्राहियों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है l जब राशन कार्ड मैं केवाईसी की समय अवधि बड़ा दी गई है तो क्यों हितग्राहियों को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है और अनावश्यक भीड कराई जा रही है। साथ ही आज अंतिम दिन बता कर जनता को गुमराहा किया जा रहा पार्षद ने तत्काल दुकान संचालक को बाहर बैनर या अन्य माध्यम से हितग्राहियों को सही जानकारी देने कहा l

