भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर अरूण साव प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की।

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर अरूण साव प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे और भाजपा के मेगा शो को लेकर तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी देने के साथ सभा के लिए कार्यक्रम स्थल को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम को लेकर मीडिया से चर्चा।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भाजपा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता लोगों के बीच जा रहे हैं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी 30 जून को बिलासपुर दौरा प्रस्तावित है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी युद्ध स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी में लगी है। आगामी चुनाव के लिहाज से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा महत्वपूर्ण है। भाजपा की कोशिश होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे का लाभ क्षेत्र को मिले। साव ने बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में पूरे संभाग से करीब 70 से 80 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।


_अरुण साव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *