*सरगुजा के राजा टी, एस ,सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी ,,,,,,,,, राजीव अवस्थी*

*सरगुजा के राजा टी, एस ,सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी ,,,,,,,,, राजीव अवस्थी*

बलोदाबाजार असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने सरगुजा के महाराज टी , एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही साथ राजीव अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी एस सिंहदेव उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व से आगामी २०२३ के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी और बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है। निश्चित रूप से २०२३ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इस बार ७५ से ज्यादा शीट आएगी । टी , एस , बाबा के उप मुख्यमंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के नेतागण कुछ भी अपना स्टेटमेंट दे रहे हैं । असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरी प्रशासन एवं लेबर मिनिस्टर शिव डहरिया , वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, लेबर मिनिस्टर कावासी लखमा पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक सतनारायण शर्मा इन सभी लोगो का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपना समर्थन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *