*आम आदमी पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह सचिव अजीम खान एवं ब्लाक अध्यक्ष मोवा के एस नायडू के नेतृत्व में मोवा मस्जिद क्षेत्र में हुआ जनसंपर्क*

*आम आदमी पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह सचिव अजीम खान एवं ब्लाक अध्यक्ष मोवा के एस नायडू के नेतृत्व में मोवा मस्जिद क्षेत्र में हुआ जनसंपर्क*


*अभियान विशेष रूप से उपस्थित थे पंजाब से पधारे भारत भूषण शर्मा सुभाष चौधरी जगजीत सिंह*
आज दिनांक 28 जून हो मोवा ब्लॉक के मस्जिद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया गया। इस अवसर पर घर-घर दस्तक दी गई और निवासरत नागरिकों से मिलकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को और कार्यों को विस्तार से बताया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी नागरिकों ने आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। पार्टी की ओर से सभी को 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली में आमंत्रित किया गया। जनसंपर्क अभियान में सर्किल अध्यक्ष सुशील जायसवाल हरप्रीत सिंह भाटिया महिला नेत्री पूर्णिमा ध्रुव एवं पिंकी महानंद के साथ कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *