दंतेवाड़ा जिले के पहुंचविहीन ग्राम झिरका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगभग 126 ग्रामीणों की हुई प्राथमिक स्वास्थ्य जांच

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल

*दंतेवाड़ा जिले के पहुंचविहीन ग्राम झिरका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगभग 126 ग्रामीणों की हुई प्राथमिक स्वास्थ्य जांच* दंतेवाड़ा, 26 जून 2023। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के निर्देश पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश राय के मार्गदर्शन में जिले के पहुंचविहीन ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज विभाग द्वारा दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम झिरका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया साथ ही साथ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत लोगों की निशुल्क मलेरिया जांच की गई। शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क मच्छरदानी का वितरण कर अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ताकि लोगों को मलेरिया से बचाया जा सके। इस वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के अलावा उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग की कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही लैब जांच के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की लैब जांच एवं एनीमिया जांच करके कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन भी किया गया। इस दूरस्थ ग्राम में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। उक्त शिविर में विशेष रूप से खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी दंतेवाड़ा श्री बीएस नेताम सेक्टर पर्यवेक्षक सी पी पांडे आर बी मरकाम मलेरिया सलाहकार प्रदीप पाल सेक्टर दंतेवाड़ा के समस्त आर एच ओ एवं मितानिन उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *