लोधी समाज एवं मानिकपुरी समाज के भवन निर्माण का संत रामदास वार्ड 25 में हुआ भूमि पूजन

*लोधी समाज एवं मानिकपुरी समाज के भवन निर्माण का संत रामदास वार्ड 25 में हुआ भूमि पूजन*
*विधायक ,वरिष्ठजन एवं नेता और कार्यकर्ताओं से कर रहे सीधे संवाद**इसी कड़ी में आज बाबा हटकेश्वर महादेव घाट परिसर रायपुरा माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 बैठक बातचीत**पश्चिम विधानसभा में लगातार जारी बैठक बातचीत – विकास उपाध्याय*
रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वार्ड टू वार्ड वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बातचीत कर वार्ड के कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आमजनों के हित में क्या-क्या कार्य हुए हैं की भी जानकारी ले रहे हैं। वार्ड में अपने कार्यकर्ताओं से निरन्तर जुड़कर वे वार्ड के विकास कार्यों एवं आमजनों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। आज सुबह विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के माधव राव सप्रे वार्ड 69 के बाबा हटकेश्वर महादेव घाट परिसर में वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक बातचीत कर उक्त वार्ड की समस्याओं पर समीक्षा किये। जहाँ वार्ड के गौरी शंकर दुबे जी के के पाठक जी देवेंद्र यदु भक्कु कश्यप सीतेंद्र ठाकुर रितेश साहू अजय निषाद लीलाधर साहू सुरेश चंद्रवंशी लालाराम धिवर आकाश शुक्ला बिट्टू पांडे शिरीष अवस्थी हेमंत कामडे गोपेन्द्र यादव सोमनाथ चक्रधारी लोकनाथ धिवर श्रीमती लोकेश्वरी साहू राकेश निषाद जितेंद्र निषाद दीपेश यादव अनिल धिवर राहुल ठाकुर मिथिलेश यादव धनीराम साहू जेपी गुप्ता राजू चक्रधारी आशुतोष उपाध्याय भूषण चक्रधारी कुमारी बाई टंडन युवराज साहू महेंद्र पटेल चंद्रशेखर सिंह नानूराम बंजारे दीपक लोधी मुकेश सोनी कृपाराम भाई जानकी सोनी सुरेश चंद्रवंशी आशीष तिवारी तरुण विश्वकर्मा प्रेम बँसोड आदि वार्ड के आमजन भी उपस्थित रहे।विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा में निवासरत सभी समाज के लोगों की मांग पर उनको भवन उपलब्ध करा रहे हैं आज इसी कड़ी में संत रामदास वार्ड के अंतर्गत लोधी समाज एवं मानिकपुरी समाज को विधायक निधि से भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन द्वारा सक्रियता आम जनता के हित में बनी हुई है उसी का नतीजा है कि लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास कार्य हो रहे हैं सभी समाज के लोग सरकार के कार्य से खुश हो सके यही हमारा प्रयास है और आगे भी निरंतर या जारी रहेगा समाज एवं जनता की मांगों को पूरा करना यही मेरा पहला कर्तव्य है लोधी समाज एवं मानिकपुरी समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा भूमि पूजन संपन्न हुआ आज के भूमि पूजन में मानिकपुरी समाज के रोमन दास मानिकपुरी कृष्णा दास मानिकपुरी तुलसी दास मानिकपुरी प्रमिला मानिकपुरी ज्योति मानिकपुरी एवं लोधी समाज के रामप्रसाद जंघेल जी अरुण जंघेल जी खिलावन जंघेल जी भागवत जंघेल जी श्रीमती टिकेश्वरई जंघेल हीरालाल वर्मा आदि उपस्थित थेl
प्रति, श्रीमान संपादक महोदय, दैनिक …………….. रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *