रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क एवं जनसभाओं का निरंतर आयोजन

24 जून 2023*रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क एवं जनसभाओं का निरंतर आयोजन*
*रायपुर ग्रामीण के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के पक्ष में वातावरण*
रायपुर ग्रामीण विधानसभा के क्रांतिकारी सक्रिय साथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस अभियान में विशेष रुप से पंजाब से पधारे भारत भूषण शर्मा जी , सुभाष चौधरी ,जगजीत सिंह जी शामिल हो रहे हैं। आज प्रातः 8:00 दतरेंगा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क किया गया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण वैद्य मन ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नन्दे मोवा ब्लॉक अध्यक्ष के एस नायडू उपस्थित थे। यहां पर लोगों को 2 जुलाई को होने वाली महारैली में आमंत्रित किया । वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की । और उनकी समस्याओं के निदान हेतु उन्हें पुरन्त सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और प्रदेश में एक मौका केजरीवाल को देने के लिए आह्वान किया गया। जन समुदाय ने आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। रायपुर ग्रामीण के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भी हमारे कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं वहां सभी जगह से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वातावरण बनता दिखाई पड़ रहा है । इसी कड़ी में आज शाम को 3:30 बजे सड्डू क्षेत्र में मोहल्ला सभा आयोजित की गई। इस मोहल्ला सभा में बड़ी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । सभा को पंजाब से पधारे भारत भूषण शर्मा चौधरी जगजीत सिंह प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सह सचिव अजीम खान रायपुर जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण प्रभारी तरुण वैद्य ,महिला नेत्री पिंकी महानंद एवं पूर्णिमा ध्रुव ने संबोधित किया । मंच संचालन मोवा ब्लॉक अध्यक्ष केयस नायडू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *