प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस की दि हार्दिक बधाई प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस

रायपुर/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानि कि कल बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण है। योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने और इससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या में अगर योगासनों को शामिल कर लिया जाए तो यह आपको कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाने में काफी मददगार हो सकती।

भारतीय संस्कृति की एतिहासिक धरोहर ‘योग’ मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है, जिसके अभ्यास के हजारों फायदे हैं। योग दिवस के अवसर पर मेरी सभी से अपील है कि जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *