आज दिनांक 23 जुलाई 2019 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ रायपुर क्षेत्र, हीरापुर स्थित प्रेरणा आश्रम में संध्या 6:00 बजे नेत्र दिव्यांग बच्चों के बीच प्रार्थना सभा में सहभागी बने। महासंघ की ओर से इस शुभ अवसर पर बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के पूर्व बच्चों द्वारा लयबद्ध होकर प्रार्थना की गई तत्पश्चात भजन प्रस्तुत किया गया। बच्चों के सम्मुख प्रदेश महामंत्री श्री हरीश चौहान जी द्वारा श्रमिक गीत प्रस्तुत किया गया, साथ ही श्री अरुण देवांगन जी द्वारा संघ के उद्देश्य के संबंध में संक्षिप्त परिचयात्मक जानकारी दी गई, तदुपरांत बच्चे कतार बद्ध होकर भोजन हेतु अपने अपने स्थान में आसीन हुए, जिसे महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा भोजन परोस खिलाया गया। आज नेत्र दिव्यांग बच्चों के आश्रम में जाकर हम सभी को तीर्थ स्थल जैसी अनुभूति एवं तृप्ति हुई। प्रेरणा आश्रम में जाकर हम सभी स्वयं प्रेरित एवं मुग्ध होकर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अर्थात प्रेरणा से आज हमें बहुत ही सुखद एवं सुंदर प्रेरणा प्राप्त हुई है। आश्रम में कार्य करने वाले समर्पित सभी सेवाधारियों को महासंघ की ओर से कोटिशः साधुवाद। इस अवसर पर सर्वश्री जगजीत सिंह वालिया जी, श्री अरुण देवांगन जी, श्री हरीश चौहान जी, श्री एच के जाधव जी, श्री मनोज शर्मा जी, श्री शंकर नारायण नायडू जी, श्री पंच लाल देवांगन जी, श्री वीरेंद्र वर्मा जी, श्री भरत वर्मा जी एवं डी के यदु उपस्थित रहे!
भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा

