अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बीजेपी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बिल्हा मे भाजपा नेताओ की हुई सभा। बिल्हा विधानसभा तिफरा सिरगिट्टी मण्डल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस दौरान व्यापारी साथियों से केंद्रीय योजनाओं और उनसे लाभ के संबंध में भी चर्चा हुई।
व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके व्यापार का विकास ही देश की अर्थव्यस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, लालचन्द बाफना जी,हर्षिता पांडे,मोतीलाल साहू ,लखन लाल साहू , तोखन साहू ,रामदेव कुमावत ,राजेश त्रिवेदी , अंजू राजपूत ,हरीश केडिया ,अनिल सलूजा,देवीदास वाधवानी ,सुनील सोंथालिया,पी एल बजाज ,भागचन्द बजाज एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे

