गायत्री नगर स्थित महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर प्रांगण स्थल पर विधायक जुनेजा ने किया नारियल फोड़ कर डामरीकरण का शुभारंभ. उत्कल समाज ने जताया आभार.

*गायत्री नगर स्थित महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर प्रांगण स्थल पर विधायक जुनेजा ने किया नारियल फोड़ कर डामरीकरण का शुभारंभ. उत्कल समाज ने जताया आभार.*

रायपुर/ गायत्री नगर स्थित राजधानी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण स्थल पर वर्षों से की गई मांग को रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी ने नारियल फोड़कर डामरीकरण कार्य क्या भूमि पूजन किया जुनेजा जी के इस पुनीत कार्य को ज्ञात हो कि मंदिर समिति के संयोजक श्री पुरंदर मिश्रा ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए प्रभु जगन्नाथ जी से उनके स्वस्थ एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ज्ञात हो कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में श्री कुलदीप जुनेजा जी क्षेत्र में गली-गली सड़के का डामरीकरण कार्य करवा रहे हैं, इसी कार्य से पहल करते हुए गायत्री नगर स्थित मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार पर प्रभु के स्थल में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन नारियल फोड़कर गत दिनों किया गया। राजधानी के समस्त उत्कल बंधुओं ने विधायक जी के इस पुनीत कार्य को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है, प्रमुख रूप से इस दौरान पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार,राकेश धोत्रे अमितेश भारद्वाज,पुरुषोत्तम बेहरा,संजय सोनी,माधव छुरा,मकरंद तांडी, सेवक महानंद, कमल हरपाल,सागर तांडी, श्याम सिक्का, भास्कर नायक सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *