सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक की मिली लाश थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक की मिली लाश थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक चलती हुई गाड़ी से एक 28 से 30 वर्ष के युवक की लाश को बाहर फेका दिया गया।


मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर अचानक ही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गुंबर पेट्रोल पंप चौक के पास एक चलती हुई गाड़ी से अज्ञात युवक का शव बाहर फेक दिया गया।जिसके बाद कुछ लोगो के द्वारा इस की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी गई।


सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।पुलिस अज्ञात कार की तलाश करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *