संसदीय सचिव ने लगाया आम का पौधा…
बागबाहरा आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में आयोजित हुआ विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम।
बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक नगर बागबाहरा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम संपन्न हुआ।विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के द्वारा किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत वन परीक्षेत्र कार्यालय से हुई जहां से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण का नारा लगाते हुए रैली की शक्ल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के परिसर पर पहुंचे।जहां विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद महेंद्र चंद्राकर ने की । विशेष अतिथि के तौर पर मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, विराजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के पूजा-अर्चना से हुई, तत्पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया।राजकीय गीत गायन के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आम का पौधा रोपा, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने बेल का पौधा लगाया।इस दौरान कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया, साथ ही साथ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री यादव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की संकल्प दिलाई गई।वही वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल के समीप मैदान पर प्लास्टिक व पोलीथीन कचरा को साफ कर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प लिया । मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्बारिकाधीस यादव ने कहा कि आक्सीजन एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने और बागबाहरा सहित पुरे छत्तीसगढ हरा-भरा बनाए रखना हम सब लोगों का परम कर्तव्य है। प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परंपरा है, जिसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। उन्होंने पौधारोपण कर कहा है कि यह दिवस हमें मानव और प्रकृति के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है। विधायक श्री यादव ने आगे कहा कि पर्यावरण भी हमारे शरीर के एक अंग के समान है इनकी रक्षा हमे जरूर करना चाहिए जिस प्रकार मनुष्य अपनी सुंदरता के लिए आभूषणों का उपयोग करता है उसी प्रकार पर्यावरण के आभूषण पेड़ और पौधा है इनको हमें अपने परिवार का सदस्य की तरह ही देखभाल करनी चाहिए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने पर्यावरण के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरती को वृक्ष से ढकना ही पर्यावरण है जीवन में पर्यावरण अनमोल है और इनका संरक्षण भी आवश्यक है।वही वन परीक्षेत्र अधिकारी विकास चंद्राकर ने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए कहा मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र बागबाहरा के समस्त कर्मचारियों एवं पर्यावरणविद श्री रूपेश तिवारी का विशेष योगदान रहा ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेंजर विकास चंद्राकर, मनोहर ठाकुर लखबीर छाबड़ा, राजू चंद्राकर ,गिरीश पटेल ,बंसी चंद्राकर ,सेवाराम साहू ,हबला यादव ,विष्णु महानंद मोहनलाल साहू लोकेश दीवान जयंती चंद्राकर किशोर चतुर्वेदी चैन सिंह ध्रुव, विश्वकर्मा जी अंजोर ठाकुर बुढान ठाकुर तूफान दीवान सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक गण जनप्रतिनिधि गण वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहे।