दंतेवाड़ा विश्व पर्यावरण दिवस कार्यालय कलेक्टर परिसर से अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा निकाली गई रैली

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*विश्व पर्यावरण दिवस**कार्यालय कलेक्टर परिसर से अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा निकाली गई रैली* दंतेवाड़ा, 05 जून 2023। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून एक ऐसा अवसर है जो पर्यावरण के लिए कदम उठाने और जागरूकता पैदा करने के लिए देशभर के लाखों लोगों को एक साथ लाता है। इस वर्ष, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने मिशन ‘लाइफ’ पर जोर देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की परिकल्पना की है। साथ ही मतदाता जागरूकता (स्वीप कार्यक्रम) का भी आयोजन किया गया। आज इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर शपथ ग्रहण कर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री आनंद नेताम, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवनाथ बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश गौड़ सहित सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *