विकास खंड पाटन में बच्चों के साथ में समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं

विकास खंड पाटन में बच्चों के साथ में समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं


राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ व लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन द्वारा पाटन ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य है, कि सुग्घर पढ़वैय्या कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की उपलब्धि में सुधार के लिए समुदाय की सहभागिता, साथ ही बच्चों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बना रहे इस परिप्रेक्ष्य में समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा। इसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शालाओ में शिक्षक व वॉलंटियर, समुदाय के सदस्य, संकुल अकादमिक समन्वयकों के द्वारा विद्यालयों में सुबह 7.00 से 9.00 तक ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बच्चों के साथ खेल गतिविधि, गीत ,कविता, कहानी सुनाना व चर्चा, मिट्टी से सामग्री का निर्माण, स्वतंत्र पठन, चित्र-चार्ट के माध्यम से बच्चों की सीखने सीखने की विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही । भाषायी व गणितीय दक्षता के विकास हेतु रोचक गतिविधि बच्चों के साथ की गई जिसमें मुस्कान पुस्तकालय व नींव कार्यक्रम की अभ्यास पुस्तिका का बेहतर उपयोग किया गया ।इस पूरे गतिविधि में शिक्षक ,वॉलंटियर एवं सीएसी और समुदाय के सदस्यों के द्वारा संचालन किया जा रहा हैं। प्राथमिक शालाओं में बच्चों के साथ में भाषा एवं गणित में करवाई जा रही, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल एवं समग्र शिक्षा से जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेंद्र पाण्डेय एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री विवेक शर्मा एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री तेजराम जगदल्ले , खिलावन चोपड़िया के मार्गदर्शन में समर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं l समर गतिविधियों में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक नितेश राजपूत के द्वारा अकादमिक समर्थन दिया जा रहा हैं l उपरोक्त जानकारी सीएसी सुशील सूर्यवंशी ने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *