⚡रायगढ़ जिले के 3 नगरीय निकाय के 18 दुकानों से लगभग 2करोड़ का7686 क्विंटल चावल , का बचत घोटाला?

⚡प्रदेश की टैक्स एवं जनता का राशन ब्लैक मार्केटिंग के मत्थे चढ़े खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में राशन घोटाला अपने चरम सीमा पर है।जहाँ बचत राशन के नाम पर अरबो रुपये के घोटाले का अनुमान है।जहाँ महज कुछ राशन दुकानों में करोड़ो का गोलमाल का पिक्चर स्क्रीन पर दिख रही है। पूरे पिक्चर पर इसके कुल घोटाले का स्क्रीन सामने आने का अनुमान है। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार इस घोटाले पर क्या एक्शन लेगा इससे पिक्चर की थीम उसी से समझ आएगी। बहरहाल
प्रदेश के 40 नगरीय निकाय के 100 राशन दुकान एवं बलौदाबाजार,बिलासपुर जिले के बाद आज चौथा खुलासा रायगढ़,धरमजयगढ़ के राशन दुकानों में बचत राशन में करोड़ो का अनिमितता का है। उक्त नगरीय निकाय के 18 दुकानों में दो दो महीनों के चाँवल बचे होने के बाद भी रायपुर मुख्यालय से चाँवल भेजा जाता रहा। राशन दुकानदारों ने पिछले कई महीनों से चाँवल बचे होने के बावजूद हर महीने चाँवल लेते रहे और सैकड़ो क्विंटल चाँवल को घोषणा पत्र में दिखाते रहे है।
सरिया नगरीय निकाय के अमन उप भंडार में कुल 300 क्विंटल का कोटा है वहाँ 901 क्विंटल बचा है।,धरमजयगढ़ 5 दुकानों में 3000 राशन कार्ड है जिसका कोटा 830 क्विंटल होता है वहाँ 2600 क्विंटल चावल घोषणा पत्र में राशन दुकान में दिख रहा है। धरमजयगढ़ के अम्बे उप भंडार723 क्विंटल, जागृति उप भंडार में572 क्विंटल, शांति महिला उप भंडार में443 क्विंटल,रामा महिला में356 क्विंटल, दीपशिखा उप भंडार327 क्विंटल, चाँवल केवल सरकारी कागज़ों में है,
रायगढ़ नगर निगम के 12 राशन दुकानो से ही मात्र 1करोड़ रूपये का 4 हजार क्विंटल चाँवल काले बाजार में खप गया है। ज्योति महिला उप भडांर में 778 राशन कार्ड है जिसका कोटा 180 क्विंटल महीने का होता है ,इस दुकान में543 क्विंटल, बचा है। सोनकरपर उप भंडार में493 क्विंटल, महिला औधोगिक में478 क्विंटल जय उप भंडार में450 क्विंटल सर्वेश्वरी उप भडांर में 438 क्विंटल,नीलकंठ उप भंडार में 336 क्विंटल, प्राथमिक उप भडांर में298 क्विंटल, केवल सरकारी घोषणा पत्र में है। उक्त खुलासा का आज चौथे चरण है।
जिला पंचायत रायपुर के पूर्व सदस्य परमानंद जांगड़े ने बताया कि पूरे प्रदेश के 18 जिलों के 40 नगरीय निकाय की राशन दुकानों से 11 करोड़ का 38 क्विंटल चावल केवल घोषणा पत्र में है। चूंकि पूरे प्रदेश को चाँवल रायपुर मुख्यालय से दिया गया है और ये जानते हुए कि दुकानों में दो दो तीन तीन माह का कोटा बचा है इसके बावजूद चाँवल देना कालाबाज़ारी को संरक्षण देना है।
बिना मिलीभगत के इस प्रकार आन लाईन फ्राड संभव नही है।

इस घोटाले की जांच विशेष जांच एजेंसी से कराया जाना जरूरी है। क्योंकि ये घोटाला भाजपा के कार्यकाल का है।परमानंद जांगड़े ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री से भेंट कर जिम्मेदार अधिकारियों औऱ राशन डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। उन्होने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित मुख्य सचिव को ज्ञापन शौपा है। कल जन चौपाल कार्यक्रम में मान भूपेश बघेल जी को प्रामाणिक दस्तावेज़ शौप कर चावल घोटाले पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग करने की बात कही।
विभाग से सूत्रों के हवाले से खबर है कि खाद्य मंत्री अभी बाबाधाम यात्रा पर गये है उनके 24 तारीख को लौटने के बाद बड़ी कार्यवाही होने के संकेत मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *