काली माता वार्ड अंतर्गत पानी की समसया को देखते हुए सैकडों की संख्या में आज नागरीक जोन 3 पहुंचे । अमृत मिशन की योजना पर नाराज होते हुए पार्षद अमितेष भारद्वाज ने कहा कि यही अमृत मिशन के अधिकारी पहले कहते थे कि इस गर्मी को भी प्यासा नही रहेगा। असलियत यह है की अधिकारी ढंग से पानी तक नही दे पा रहे हैं पूरी की पूरी योजना फे होते नजर आ रही है। श्रेत्र के लोगो को पानी नसीब नही हो रहा है जिसके चलते पार्षद भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पार्षद ने कहा पानी जनता के लिए है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है की यदि हम टैक्स लेते हैं तो मूलभूत सुविधाएं भी हमको देना होगा।
काली माता वार्ड अंतर्गत पानी की समसया को देखते हुए सैकडों की संख्या में आज नागरीक जोन 3 पहुंचे पार्षद अमितेष भारद्वाज की मुलाक़ात

