अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। रेलवे परीक्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अब्दुल खान ने ज्ञापन सौंपा ।
रेलवे परिक्षेत्र की सड़के जो पूरी तरह से जर्जर बड़ी-बड़ी गड्ढे हो चुकी है उसी सड़क पर रेलवे कर्मचारी के परिवार के अलावा आम जनों का भी आना जाना लगा रहता है इस टूटे हुए सड़क को ना बनाना लगता है रेलवे के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं इसी सड़क मार्ग से रेलवे कर्मचारी के बच्चे स्कूल जाते हैं उनके परिवार की महिलाएं अपने रोजमर्रा की चीजें लेने के लिए बुधवारी बाजार जाती हैं स्वयं रेलवे के कर्मचारी उसी मार्ग से होकर अपनी ड्यूटी के लिए जाते हैं परंतु रेलवे के द्वारा विभिन्न टूटी हुई सड़कों पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है चुचुहियापारा अंडर ब्रिज से होकर स्टेशन जाने वाली मार्ग काफी खराब है समय के साथ रेलवे के द्वारा पोल लगा दिया गया है जिससे कि वार्ड नंबर 46 गणेश नगर के अलावा लगभग 15 गांव जो अंडर ब्रिज से स्टेशन जाते हैं उसे बंद कर दिया गया जिससे कि आम जनों में आक्रोश है एक तो सारी ट्रेनें रद्द चल रही है उस पर आम रास्ते को बंद कर दिया गया है विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया है तय समय तक अगर मांग पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन सौंपने में इब्राहिम खान अब्दुल पार्षद गणेश नगर, सैयद इमरान सचिव शहर कांग्रेस कमेटी, राजा व्यास, राज बंजारे, जोगेंद्र गोयल, मोहम्मद अयूब, इल्यास अहमद, महेंद्र यादव, राकेश भार्गव, चंदन सिंह, बल्लू जांगड़े आदि उपस्थित हुए।

