बचेली :- सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव जी का मनाया शहीदी दिवस नगर के बजरंग चौक पर शरबत चने का प्रसाद किया वितरण।

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

बचेली :- सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव जी का मनाया शहीदी दिवस।
नगर के बजरंग चौक पर शरबत चने का प्रसाद किया वितरण।
बचेली :- बचेली के सिख समुदाय द्वारा सिख धर्म के पांचवे गुरू श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया इस मौके पर गुरुद्वारे में विशेष पाठ अरदास किया गया। समाज के लोगो द्वारा नगर के बजरंग चौक पर शरबत एवं चने का प्रसाद बांटा गया बता दे की सिख समुदाय के लिए पहली शहीदी देने वाले वे पहले गुरू थे। जहांगीर के राज मै श्री गुरू अर्जुन देव जी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया,कई प्रकार से उन्हें यातनाएं दी गई परंतु गुरू जी ने इस्लाम धर्म अपनाने से मना कर दिया व गुरू जी अपने सिख धर्म में कायम रहे नाराज होकर जहांगीर ने गुरू जी को शहीद करने का आदेश जारी कर दिया और गुरू जी को गर्म तवी पर बिठाकर नीचे आग जला दिया और सिर पर गर्म गर्म रेत डाली गई लेकिन गुरू जो आडोल बैठे रहे और बाणी का उच्चारण करते रहे और बोले “तेरा भाणा मीठा लागे” बोलने के साथ ही शहीदी हो गए। गुरू जी के आदेश से इस दिन ठंडा जल और चना का प्रसाद बांटा जाता है। आज सिख समाज की ओर से सुखविंदर सिंह अमरजीत सिंह महेंद्र सिंह राजू सिंह,विक्की गीदम से साधू सिंह परिवार जिनहो ने प्रसाद बांटने में सेवा की।
असीम पाल ब्यूरो चीफदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *