महासमुंद। महासमुंद जिले के मुडिय़ाडीह वा उससे लगे के रेत घाट पर चल रहे अवैध उत्खनन पर एसडीएम सुनील चंद्रवंशी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 हाईवे पुकलेन सहित 200000 नगद बरामद किया है। गौरतलब है कि कल रात्रि एसडीएम सुनील चंद्रवंशी को ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से शिकायत की कि मुडिय़ाडीह पसीद के रेतघाट में सैकड़ों वाहन अवैध रेत खनन में लगे हुए हैं। शिकायत मिलते ही सुनील चंद्रवंशी ने खनिज विभाग की टीम के साथ रात्रि में रेत घाट पहुंचे और अवैध रूप से संचालित रेतघाट में खड़े वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। मौके वारदात से 35 हाइवा 2 पुकलेन और 2 लाख रुपये नकद बरामद किया है। लगभग 16-17 घंटे की इस कार्रवाई के बाद सभी वाहनों की जब्ती बनाकर तुमगांव थाने में रखा गया और आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है।
अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई, 35 वाहन जब्त

