*शराब पीकर गाड़ी चलाते 182 नशेड़ी चालकों पर पकडे गाये हुवा का 10-10 हजार जुर्माना*
यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया था प्रकरण
रायपुर:- समेत जिलेभर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच लगातार कर रही है। जनवरी से अब तक शहर में विशेष जांच अभियान में 182 नशेड़ी चालकों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में पेश किया। जिस पर न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायालय से भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सड़क हादसे में होने वाली मौतों को रोकने के लिए सख्ती के साथ नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में एएसपी ट्रैफिक जयप्रकाश बढ़ई के नेतृत्तव में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने जनवरी 2013 से 21 मई तक कुल 182
वाहन चालकों की जांच करती यातायात पुलिस। पुलिस
नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
एएसपी जयप्रकाश, बढ़ई ने बताया कि सड़क दुर्घटना वर्तमान समय में सुरक्षित यातायात में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए भी बहुत बड़ा अभिशाप बन जाता है। सड़क दुघर्टना होने पर पीड़ित के साथ उसके स्वजनों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में नशे की हालत में वाहन चलाना एक प्रमुखकारण है, जिस पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्धेश्य से यातायात पुलिस लगातार नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर उन पर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकोंसे अपील की जा रही है, कि नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया में तीन सवारी ना चलें, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

