बसना से रायपुर बेचने गांजा ला रहे तस्कर चढ़े मंदिर हसौद पुलिस के हत्थे

बसना से रायपुर बेचने गांजा ला रहे तस्कर चढ़े मंदिर हसौद पुलिस के हत्थे

रायपुर :- मंदिर हसौद पुलिस ने रविवार को गांजा तस्करी करते दो तस्करों को दबोचा है। तस्करों के कब्जे से 80 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपित बसना से डस्टर कार में गांजा भरकर रायपुर में डिलेवरी करने आ रहे थे। पुलिस ने संजयनगर निवासी अजहरूद्दीन और मंदिर हसौद के खुटेरी गांव निवासी रूपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बताया कि वे गांजा को रायपुर में मुसीर खान और एक अन्य को डिलेवरी देने के लिए ला रहे थे।

मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम साढ़े पाँच बजे डस्टर कार क्रमांक सीजी 06-जीएच 4217 को मंदिर हसौद रिंग रोड नंबर तीन मोड के पास घेराबंदी कर रोका गया।

कार में मदनी चौक, संजयनगर निवासी अजरूद्दीन (33), खुटेरी • गांव का रूपेंद्र यादव (21) सवार थे। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर अलग-अलग पैकटों में भरा 80 पैकेट में 80 किलो गांजा मिला।

आरोपितों ने बताया कि शुक्रवार को रायपुर के मुसीर खान ने से गांजा लोड करके रायपुर लाकर देने को कहा था। वे दोनों बस से बसना पहुंचे और वहां बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति गांजा भर डस्टर कार की चाबी देते हुए कहा कि मुसीर भाई का माल है, देना। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध बसना कायम कर मुख्य गांजा तस्कर मुसीर खान और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *