जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट ग्रीष्म कालीन नि:शुल्क 7 दिवसीय आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण शिविर
छ. ग. धमिका काई कराटे डू एसोसिएशन जांजगीर चांपा (छ. ग.)ऑल इंडिया कराटे संघ के सदस्य डॉ.गिरीराज गढ़ेवाल ने कहा की हैं कि जब हम कराटे का अभ्यास किया करते हर इससे दो फायदे होते हैं एक तो आत्मरक्षा के लिए हममें आत्मविश्वास पैदा होता है दूसरा शरीर में फुर्ती बनी रहती है,स्वस्थ्य जीवन के लिए शरीर का चुस्त ओर दुरुस्त होना भी जरूरी है शिक्षा के साथ खेल भी बहुत जरूरी हैं। और स्टेट हेड जनरल सेक्रेटरी खेत्रो महानंद ने बताया कि आयोजित कराटे खेल के लिए उच्चतम स्तर की प्रतियोगिता है और प्रतियोगिता हमेशा होते रहना चाहिए।दिनाँक 14 मई से 20 मई तक 2023 आयोजित ग्रीष्म कालीन नि:शुल्क 7 दिवसीय आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत तिलाई के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में तकरीबन 70 बच्चों ने नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया और सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।और विशाल पाटले के मार्गदर्शन में कराटे प्रशिक्षण शिविर सफल हुआ हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

