देशी शराब से आर्मी जवान सहित 3 की मौत ! प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की न्यायिक जांच की मांग

मृतक परिवार को 15-15 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग – जनता कांग्रेस


रायपुर, अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट छत्तीसगढ़, दिनांक 15 मई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत देशी शराब पीने से तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है । जानकारी के अनुसार जहर मिले अवैध शराब पीने से यह मौत हुई है। इस पूरे मामले में जनता कांग्रेस ने सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता लगातार प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से अवैध शराब के कारोबार हो रहा है जिसका दुष्परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है । जिसका ताजा उदाहरण जांजगीर चांपा के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम रोगदा की घटना है जिसमें अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक आर्मी का जवान भी है। इस घटना से तीन परिवार का भविष्य अंधकार मय हो गया। जनता कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को 15—15 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *