भारतीय युवा कांग्रेस के जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ताओं के चयन को लेकर यंग इंडिया बोल सीजन 3 का प्रदेश स्तरीय कंपटीशन राजीव भवन में संपन्न हुआ

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

भारतीय युवा कांग्रेस के जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ताओं के चयन को लेकर यंग इंडिया बोल सीजन 3 का प्रदेश स्तरीय कंपटीशन राजीव भवन में संपन्न हुआ
*10 अप्रैल 2023 :* छत्तीसगढ़ भारतीय युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया बोल सीजन 3 का प्रदेश स्तरीय कॉन्पिटिशन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुआ इस आयोजन में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री वरिष्ठ सलाहकार श्री विनोद वर्मा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉन्ग्रेस मीडिया चेयरमैन श्री सुशील आनंद शुक्ला जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री अमरजीत चावला जी, भारतीय युवा कांग्रेस वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुबोध हरितवाल जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री आर्यन शर्मा जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी उपस्थित रहे

यंग इंडिया बोल सीजन 3 प्रदेश स्तरीय आयोजन में विनोद वर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कह की यंग इंडिया बोर्ड एक बहुत ही अच्छा आयोजन है जिसमें हर जिला कस्बा से बोलने के लिए प्रतिभागियों को एक बड़ा मंच दिया जाता है जो कि अभिव्यक्ति की आजादी के लिए सुनहरा अवसर है

इसी तारतम्य मैं सुशील आनंद शुक्ला जी ने कहा कि प्रवक्ता पार्टी का चेहरा होते हैं जो पार्टी की आवाज बनकर जनता को पार्टी की मूल विचारधाराओं से अवगत कराते हैं
एवं अमरजीत चावला जी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से ही व्यक्ति का चौमुखी विकास होता है और प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से ही आप अपनी शक्तियों से अवगत हो सकते हैं
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुबोध हरितवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है। यंग इंडिया के बोल के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे। म्यूट तंत्र में जहां जहां भाजपा एक माइक बंद करने का प्रयास कर रही है, वहा युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम से युवाओं को लाखों माइक देगी
छत्तीसगढ़ यंग इंडिया बोल के प्रभारी आर्यन शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान समय में मन की बात नहीं जन-जन की बात सुनने का और उस को सम्मान देने का समय आ गया है एक तरफ केंद्र सरकार केवल मन की बात करने में व्यस्त है और उसके विपरीत कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप हम जन जन की बात को एक मंच देने का कार्य कर रहे हैं जोकि यंग इंडिया बोल से संभव हो पा रहा है

आकाश शर्मा ने कहा की एक तरफ म्यूट तंत्र की सरकार चलाई जा रही है जिसमें जनता और युवाओं की आवाज को दबाने कुचलने की कोशिश की जा रही है उसी तरफ भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को एक मंच देने का कार्य कर रही है
यंग इंडिया बुल सीजन 3 के प्रदेश स्तरीय कंपटीशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इस प्रोग्राम को सफल बनाया
असीम पाल ब्यूरो चीफदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *