राजधानी में एक दिवसीय वेडिंग कार्निवल, प्रदेशभर से पहुचेंगे डिज़ाइनर, शादी से संबंधित सभी वस्तुएं रहेगी उपलब्ध

*RAIPUR: राजधानी में एक दिवसीय वेडिंग कार्निवल, प्रदेशभर से पहुचेंगे डिज़ाइनर, शादी से संबंधित सभी वस्तुएं रहेगी उपलब्ध*


रायपुर। राजधनी रायपुर में 13 मई को सड्डू स्थित कैपिटल होम्स के क्लब हाउस में वेडिंग कार्निवल प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए कांसेप्ट फॉर यू इवेंट्स के संचालकों ने बताया की इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से फैशन डिज़ाइनर रायपुर पहुंच रहे है जहां शादी की संपूर्ण वस्तुओ की बड़ी वैरायटी राजधानीवासियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्निवल का उदघाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा, कांसेप्ट फ़ॉर यु इवेंट्स इंडिया के बैनर तले राजधानी रायपुर में यह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जहां शादी के कपड़े, ज्वैलरी,परफ्यूम, फुटवियर, स्वादिष्ट व्यंजन सहित शॉपिंग के लिए बड़ी वैरायटी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 मई को सुबह 11 बजे होगा जो देर रात संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *