लोहे का रिवाल्वर से रौब बनाना चाहता था,सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। लोहे का रिवाल्वर से रौब बनाना चाहता था,सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार।


थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)अपराध क्रमंाक- 333/2023, धारा – 25,27 आम्र्स एक्ट

’’ जनसूचना पर सिरगिट्टी पुलिस की आम्र्स एक्ट की कार्यवाही।’’ आरोपी लोहे का रिवाल्वर लेकर लोगो को अपना रौब दिखा रहा था।’’ आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का रिवाल्वर किया गया जप्त।’’ प्रकरण के आरोपी को तत्काल लिया गया हिरासत में।’’ आरोपी आदतन बदमाश है पूर्व मे भी कई प्रकरण दर्ज है।’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। ’’ नाम आरोपी – सुमित यादव उर्फ छर्रा उर्फ गोलू पिता राम खिलावन उम्र 23 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 09.05.2023 के आम लोगो के द्वारा थाना सिरगिट्टी को सूचना प्राप्त हुआ कि गणेश नगर नयापारा चैक के पास एक व्यक्ति देशी रिवाल्वर को लेकर मोहल्ले के लोगो दिखाते हुये माहौल खराब कर डरा धमका रहा है जनसूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा पेट्रोलिंग के माध्यम से गणेश नगर नयापारा चैक मेनरोड मे घेराबंदी किया गया जो संदेही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे लोगों के सहायता से पकडा गया। संदेही अपने पास लोहे का रिवाल्वर रखा हुआ था जिसका नाम पूछने पर अपना नाम सुमित यादव उर्फ छर्रा उर्फ गोलू पिता राम खिलावन उम्र 23 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी का का रहना बताया। संदेही के कब्जे से लोहे का रिवाल्वर जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक संजय यादव, अशोक कोरम एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *