ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल व कलेक्टर रिचा प्रकाश जोगी शामिल हुए

जाजंगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा की रिपोर्ट: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल ने कहा की खेल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष जिला एवं विकास खंड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खेलों का उचित प्रशिक्षण प्रदान करना और खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित:ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे खेलों की बारीकियां युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उनके खेल प्रतिभा के विकास के लिए 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2023-24 का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन 01 मई से 21 मई 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही साथ

कलेक्टर रिचाप्रकाश जोगी बताया कि इस शिविर में व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बाल बेडमिंटन, कराते, हैण्डबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, साफ्टबॉल, बेसबॉल एवं बैडमिंटन खेल को शामिल किया गया है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बालक एवं बालिका सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रातः 5ः30 बजे से 7ः30 बजे एवं शाम 6ः00 बजे से 7ः30 बजे तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *