बिलासपुर के वार्ड मे शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बिलासपुर के वार्ड मे शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर मे मुख्य मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है।बिलासपुर नगर निगम के सारे क्षेत्र मे जिस प्रकार तीन चार वर्षो से विकास का कार्य चल रहा है,उसी कडी मे आज वार्ड नं 46 गणेश नगर रहबर चौक,ओवर ब्रिज, पानी टंकी तक डामरीकरण का काम हो रहा है, इब्राहिम अब्दुल खान ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व नगर निगम के महापौर रामशरण यादव का आभार व्यक्त किए उन्होंने बताया की स्कूल,मुक्ति धाम,शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ मुख्य मार्ग का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिस तरह विकास की धारा बह रही है इसी तरह कायम रहेगा। जिस तरह बिलासपुर को खोदापुर के नाम से जाना जाता था उसको पूरा प्रयास करके पाटा जायेगा और सुंदर बिलासपुर बनाया जाएगा। बाइट- इब्राहिम अब्दुल खान पार्षद बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *