गुटखा खाकर आए कांग्रेसी को प्रशिक्षु आइपीएस ने पीटा
जगदलपुर :- गुटखा खाकर टीआइ के कक्ष में घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता महेश द्विवेदी के साथ प्रशिक्षु आइपीएस विकास कुमार के द्वारा कथित तौर पर की गई पिटाई के बाद कोतवाली में हंगामा मच गया। कार्यकर्ता के फोन पर वहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि सुशील मौर्य और प्रशिक्षु आइपीएस विकास के बीच थाने में ही हाथापाई हो गई। इसके बाद काफी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर
संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व महापौर जतिन जायसवाल तथा मलकीत सिंह गैदू एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
सुशील मौर्य की ओर से सीएसपी के विरूद्ध मारपीट की शिकायत मिली है। थाने में मौजूद सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन समेत सूक्ष्मतापूर्वक जांच की जाएगी।

