श्रमिक दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी एवं कृति फाइन आर्ट्स वेलफेयर सोसायटी के द्वारा डॉ शैलेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में मजदूरों को चावल, दाल, आटा, तेल, चीनी आदि राशन सामग्री वितरित कर गौरव गुप्ता द्वारा पटका प्रदान किया गया

रेड क्रॉस के सदस्यों एवं कृति फाइन आर्ट्स स्कूल के छात्राओं हरगुन छाबड़ा,युक्ति ध्रुव, दृश्या भोजवानी ,हरिशिव गुप्ता,येयांश नाग,कान्हा नाग,भाविका गुप्ता, अदिति राठी , मौलिका साहू,अनन्या राठी, उन्नति साहू, लावण्या नाग श्रेयांशी प्रधान ,अनन्या ,विराट ,समृद्धि ,संस्कृति,शिवांश,प्रियांश, काव्या, देवांशु गुप्ता ने मजदूरों के साथ 20 मिनट का श्रमदान किया गया, संस्था द्वारा श्रमिकों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष भाषण ,पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई । रेड क्रॉस के शिवा प्रधान द्वारा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं और उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। जानकी गुप्ता ने कहा की श्रमिक हमारे समाज की आधारशिला हैं ,श्रमिक दिवस दुनिया में मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है आज की पीढ़ी हाथ में थैला पकड़ने में भी शर्म महसूस करते है घर के छोटे मोटे कामों में अपने परिवारजनों का सहयोग करे ,अपने आस पास को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान जरूर करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *