दंतेवाड़ा जिले के गंजेनार में मड़कामी कुटमा परिवार का जिला स्तरीय विराट सम्मेलन हजारों की संख्या में उमड़े लोग,देवपूजा के बाद विविध आयोजन

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिले के गंजेनार में मड़कामी कुटमा परिवार का जिला स्तरीय विराट सम्मेलन
हजारों की संख्या में उमड़े लोग,देवपूजा के बाद विविध आयोजन
दंतेवाड़ा:माह भर से जिस बड़े समारोह की तैयारी मड़काम समाज के लोग गंजेनार में कर रहे थे आज रविवार के दिन सम्मेलन में उमड़े समाज के लोग देव पूजा के बाद वाद्य, नृत्य के साथ शुरू हुआ ।जिले में इस भव्य समारोह में अन्य जिलों के अतिथियों ने भी पधारकर कार्यक्रम को सफल बना दिया ।कार्यक्रम की रूपरेखा समाज के नेता मुन्नाराम मरकाम ने बनाया और नेतृत्व करते वक्ताओं को उद्बोधन के लिए आग्रह किया ।समाज में एकता और देश के विभिन्न स्थानों में निवासरत समाज के लोगों को जोड़ने इस तरह के कार्यक्रम जरूरी होते है ।समाज के वरिष्ठ वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए एकजुटता को प्रमुख बताते कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति, संस्कार,पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलने, आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता,परंपराओं के बीच तालमेल भी जरूरी है ।बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के सदस्यों को नृत्य,गायन धार्मिक प्रस्तुति के मंत्रमुग्ध किये रखा ।
असीम पाल ब्यूरो चीफ दंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *