सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 व 12 के आम नागरिकों को मिली सड़को की सौगात

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। *सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 व 12 के आम नागरिकों को मिली सड़को की सौगात*


बिल्हा विधानसभा निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 12 बुढ़ादेव नगर मे पांडव भवन से संतोषी मंदिर की बीच 17 लाख 33 हजार की लागत से बनने वाले सड़क का आज भूमिपूजन महापौर रामशरण यादव, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सभापति शेख नजीरुदीन जी के हाथो संपन्न हुआ। इस सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग थी जो आज भूपेश सरकार मे पूर्ण हो रही है, पूर्व की नगर पंचायत सिरगिट्टी मे भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों के द्वारा भूमि अधिग्रहण नियम का हवाला देकर इस कार्य को अटका कर रखा गया लेकिन अब कांग्रेस कार्यकाल मे कंही का किसी प्रकार का विकास कार्य नही रुक रहा है, इसी कड़ी मे वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद सुरज मरकाम के अनुसंशा पर नगर निगम द्वारा इस सड़क पर सीसी रोड़ निर्माण के लिए प्रस्ताव किया गया है, परिक्षेत्र की इस समस्याओं लेकर सिरगिट्टी कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्तओं ने महापौर सहित मंडी अध्यक्ष जी से बात कर सड़क संबंधी जानकारी अवगत कराये थे जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए महापौर रामशरण यादव जी व मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला जी ने सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियो के साथ निरीक्षण कर वार्ड नं 11,12 के वासियो को आवागमन मे हो रही दिक्कतों से निजात दिलाने का कार्य किये है, भूमिपूजन कार्यक्रम मे बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सभापति शेख नजीरुदीन, वार्ड 12 पार्षद सूरज मरकाम, वार्ड 11 पार्षद रवि साहू, mic सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, सहित टी.मुरली राव, मनोज जायसवाल, पवन साहू, सुनील पाण्डेय, सोम पाण्डेय, अरुण नाथानी, गोविंद यादव, रामु राव, छोटा यादव, कमल सिंह ठाकुर,अजय मनहर, शैलेश सेंगर, अरविन्द ओझा, अंकित मिश्रा, नागेश तिवारी, विजय ठाकुर, शिवम अवस्थी, शंकर केवट, शिवा तिवारी सहित वॉर्डवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *