अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट *मंडी अध्य्क्ष राजेन्द्र शुक्ला के निरंतर संघर्ष,व क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुआ एयरपोर्ट रोड का निर्माण प्रारंभ*
बिल्हा – बरसो के संघर्षों के बाद बिलासपुर वासियों को एयरपोर्ट की सौगात मिली है,और वही बिल्हावासियो की आस्था का केंद्र श्री राम मंदिर भी स्थित है,पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उस रोड को इतना जर्जर कर दिया था,कि आम जनता का धूल,और गंदगी में सांसे फूल रही थी,क्षेत्र के कांग्रेस नेता व बिलासपुर मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनमानस द्वारा इसके लिए लंबा संघर्ष किया,कांग्रेस सरकार में सबकी मेहनत रंग लायी,जिसके तहत बिल्हा के बोदरी मंडल मेन रोड से श्री राम मंदिर व बिलासा एयरपोर्ट पहुँच मार्ग के 2 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 78 जारी कर दिया गया,इस रोड के बन जाने से बिल्हा वासियों के साथ साथ एयरपोर्ट आने जाने वालों को भी बहुत राहत मिलेगी,इसके भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,एव कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी परदेशी ध्रुववंसी,उपाध्यक्ष अभिषेक दूबे,बीज निगम सदस्य ब्रजेश शर्मा जी,मनोज पाडेय जनपद प्रतिनिधि,पार्षद देवी सिंह ठाकुर,विजय सीहोरे,कमलेश लोनिया,राजा साहू,सुरजीत सिंह,मेवाराम नेताम,जीवन दहरिया,पुष्पराज उपाध्याय,दीपक चोबे,यशवत्त मिश्रा,ललीत तिवारी,सुनील सीहोर,गौरव सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

