नई राजधानी प्रभावित किसान पुनः आंदोलन की तैयारी में। कयाबांधा में आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक संपन्न। ✨ 14 अप्रेल डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को नई राजधानी प्रभावित किसान संघ अधिकार दिवस के रूप में मनायेगी। प्रभावित किसान 14 अप्रेल को किसान पंडाल कयाबांधा नया रायपुर में एकत्रित होकर बाबा साहब की जयंती मनायेगी एवं नई राजधानी की हक़ अधिकार के छलावा से परेशान होकर वृहद् रूप में बड़े आंदोलन करेगी। किसान अब आर पार की लड़ाई लड़ बड़ी आंदोलन की तैयारी में 27 गावँ के किसान 14 अप्रेल को आंदोलन का स्वरूप एवं तिथि पर निर्णय लेगी यह जानकारी नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी श्री परमानंद जांगड़े ने विज्ञप्ती जारी कर बताया। नया रायपुर के किसान भाजपा शासन काल में 15 साल छलावा के शिकार हुए तथा भूपेश बघेल की कांग्रेश शासन के चार वर्ष बीतने जा रहे है। जिसमें 7 सूत्रीय माँग को पूरा करने का आश्वासन देकर किसान के एक भी माँग अधिकार वादे को पुरा नहीं किया। अध्यक्ष श्री रूपन चंद्राकर एवं सचिव श्री कामता रात्रे के अगुवाई में प्रभावित क्षेत्र की जनता अपने हक़ अधिकार को लेकर 11 सूत्रीय माँग को लेकर दिल्ली की तर्ज़ में किसान आंदोलन नया रायपुर में शुरुआत किया था। जिसमें किसान अनिश्चित क़ालीन आंदोलन पर 122 दिन से एन. आर.डी ए .परिसर के सामने बैठे थे। जिस पर भूपेश बघेल की कांग्रेश सरकार ने मंत्रिमंडल की समिति गठित कर किसानो की 7 सूत्रीय माँग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। श्री परमानंद जांगड़े प्रवक्ता किसान संघ नया रायपुर ने अवगत कराया कि जो 7 सूत्रीय माँग को पूरा करने का आश्वासन दिया था जिसमें एक भी माँग पूरी होती धरातल में होती नहीं दिख रही है। जिससे पीड़ित होकर कांग्रेश सरकार के ख़िलाफ़ वृहद् आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक आहूत हुआ आगे आंदोलन पर निर्णय 14 अप्रैल को अधिकार दिवश के दिन लिया जायेगा। किसान नेताओ ने आंदोलन पर चर्चा किया जिसमें आंदोलन की रूप रेखा नया रायपुर के निर्माण कार्य को बंद करने तथा दिल्ली किसान आंदोलन के तर्ज़ में पुराना रायपुर कुच करने की चर्चा हुआ जिसकी अंतिम निर्णय 14 अप्रैल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। बैठक में नया रायपुर किसान संघ के अध्यक्ष श्री रूपन चंद्राकर सचिव श्री कामता रात्रे श्री प्रवीण शोकानंद प्रभारी भारतीय किसान यूनियन छ.ग. श्री तेजराम विद्रोही क्रांतिकारी किसान महासभा श्री लक्ष्मी नारायण चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष अभिकर्ता निवेशक कल्याण संघ ,श्री गोपाल धीवर प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ , नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता श्री वेदराम मनहरे , श्री परमानंद जांगड़े आम आदमी पार्टी के नेता एवं किसान संघ मीडिया प्रभारी श्री सुजीत घिधोड़ें नया रायपुर सरपंच संघ अध्यक्ष श्री मती नम्रता यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्री विकास टंडन अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री गिरधर पटेल प्रवक्ता श्री ललित यादव श्री परवानीं जी गुड्डू सिंग आनंद साहू खेलावन बंजारे छन्नू कोशले रीखी साहू लुकेश्वर साहू श्याम लाल तारक डेरहा पटेल कृतिवान टंडन भागी साहू आनंद साहू ओमप्रकाश चंद्राकर द्वारिका निषाद फ़ुलेश बारले राजू पाल आदि सैकड़ा किसान नेता बैठक में उपस्थित रहे। (परमानंद जांगड़े ) मो 7000938054
नई राजधानी प्रभावित किसान पुनः आंदोलन की तैयारी में। कयाबांधा में आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक संपन्न।

