देवेन्द्र नगर, सेक्टर 03 में नाला निर्माण में नवीनीकरण व गहरीकरण कार्य तथा बाहरी क्षेत्र का पानी को अन्य दिशा में बदलने विधायक कुलदीप जुनेजा से की मांग


देवेन्द्र नगर, सेक्टर 03 में नाला निर्माण में नवीनीकरण व गहरीकरण कार्य तथा बाहरी क्षेत्र का पानी को अन्य दिशा में बदलने बाबत् ।
देवेन्द्र नगर, सेक्टर 03, के लिए बारिश के मौसम में भाटापारा बस्ती एवं मौदहापारा का पानी का बहाव देवेन्द्र नगर सेक्टर 03, से होते हुए जाता है। उस समय पूरी कालोनी, देवेन्द्र नगर, सेक्टर 03 डुब क्षेत्र बन जाता है। देवेन्द्र नगर सेक्टर 03 के निवासीयों द्वारा विनम्र निवेदन है कि ओवर ब्रिज के नीचे से नाले का बहाव सिटी सेंटर मॉल के नाले में मिला दिया जाए जिससे बाहरी क्षेत्र का पानी सेक्टर 03 देवेन्द्र नगर में आने से रोका जाए।

देवेंद्र नगर सेक्टर3 समिति सदस्यों के नाम अध्यक्ष शेख इमरान सचिव शंकर भाई पटेल बसंत मंगलानी राजेश खेमानी चीनू भाई जादव पोपट भाई पटेल राजेश रेलवानी मुकेश खंडेलवाल तिरुपति राव विपुल शाह सलीम अंसारी प्रभु भाई पटेल गोपाल यादव शेख यूनुस संजू अग्रवाल

उक्त कार्य के लिए राशि स्वीकृति जल्द से जल्द प्रदान करने की मांग विधायक कुलदीप जुनेजा से की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *