पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध मे निजात अभियान से जुड़ रहे है कलाकार

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध मे निजात अभियान से जुड़ रहे है कलाकार। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध मे निजात अभियान से जुड़ रहे है छग के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है।


छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *