भांसी मे नवनिर्माण शिव मंदिर का भूमि पूजन बचेली एसडीएम आनंद राम नेताम के द्वारा किया गया

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट

भांसी मे नवनिर्माण शिव मंदिर का भूमि पूजन बचेली एसडीएम आनंद राम नेताम के द्वारा किया गया

दिन-सोमवार को ग्राम भांसी में स्थित पुराने शिव मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था इसके लिए मंदिर में स्थित शिवलिंग को अन्यत्र स्थान्तरित करने की आवश्यकता थी, इस हेतु आईटीआई भांसी में एक छोटे मंदिर का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन समारोह भी इसी दिन संपन्न हुआ l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद राम नेताम, एसडीएम-बचेली शामिल हुए l कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवलिंग की पूजा-अर्चना से शुरू हुआ, जिसके पश्चात शिव उद्घोष के साथ सभी के द्वारा शिवलिंग को आईटीआई कैंपस में बनाये गए मंदिर में लाया गया जहाँ पंडित जी के द्वारा विधि-विधान पूर्वक उनकी स्थापना की गयी तथा नए मंदिर के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा भूमि पूजन भी किया गया l पूजा-अर्चना के बाद सभी ग्रामवासियों, आईटीआई स्टाफ एवं उनके स्वजनों के द्वारा हवन किया गया l कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगो को प्रसाद एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया l
शिव मंदिर समिति , भांसी के अध्यक्ष श्री कमलेश साहू ने बताया की ग्राम भांसी में स्थित शिव मंदिर की उपेक्षित स्थिति को देखते हुए आईटीआई भान्सी के स्टाफ द्वारा पहल करते हुए ग्राम भान्सी के प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों एवं आईटीआई के स्टाफ के द्वारा मंदिर पुनर्निर्माण के लिए शिव मंदिर समिति , भान्सी का गठन किया गया और इसी तारतम्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उन्होंने सभी समर्थ लोगो से आगे आकर मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया l
कार्यक्रम में संरक्षक टी एम वर्धन,सचिव के एन प्रजापति ,संयुक्त सचिव पंकज कुमार बेलचंदन, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, आर एल दास, बलराम अधिकारी,संदीप मिश्रा , सागर चंद साहू , सत्यम कुमार सिंह, अर्धेन्दु सरकार, विजय मिश्रा, संजय सिंह, शत्रुहन सोनकर, सिल्वी वर्मा, मीना, नोहर सिंह वर्मा, अनिल साहू , मूलचंद पात्रे , तरुण साहू, पिंकू पाण्डेय, बुधराम, अर्जुन सहित ग्रामवासी समिल्लित हुए l

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *